HomeShayari196 Breakup Shayari in Hindi For Boyfriend/Girlfriend

196 Breakup Shayari in Hindi For Boyfriend/Girlfriend [ब्रेकअप शायरी]

Here we present a collection of latest Breakup Shayari [ब्रेकअप शायरी] in Hindi. You can share these shayari on social media like Facebook, Twitter, Instagram and Pinterest.

Breakup Shayari in Hindi

1. प्यार वो गुनाह है,
जो करते तो सभी है,
लेकिन तकलीफ बस,
वफ़ा करने वालों को ही मिलती है…

2. ऐ सनम कभी प्यार मत करना,
हो जाये तो इंकार मत करना,
निभा सको तो निभा देना,
लेकिन किसी की ज़िन्दगी बरबाद मत करना…

3. गलती होने पर साथ छोड़ने वाले तो बहुत मिलते है पर,
गलती होने पर समझा कर साथ निभाने वाले बहुत कम मिलते है…

4. बहुत जिये उनके लिये,
जिनको हम पसंद करते थे… अब जीना है उनके लिए,
जो हमे पसंद करते है…

5. छोड़ दिया सबको बिना वजह परेशान करना,
जब कोई अपना समझता ही नहीं तो,
उसे अपनी याद दिलाकर क्या करना ॥

6. बताओ क्या मिला तुमको भला हमसे खफा हो के,
सुना है तुम भी तनहा हो अब हमसे जुदा हो के…

7. मेरा अरमान था तेरे संग जीवन बिताने का,
शिकवा है तो बस तेरे खामोश रह जाने का,
दीवानगी इस से बढ़कर और क्या होगी,
आज भी इंतजार है तेरे वापस आ जाने का…

8. आज फिर आइना हमसे पूछता है की,
तेरी आँखों में नमी क्यों है? जिसके प्यार में तुमने खुदको भुला दिया,
फिर उसीके प्यार में कमी क्यों है?

9. मिले तो हजारों लोग थे,
जिंदगी में,
पर वो सबसे अलग था,
जो किस्मत में नहीं था…!

10. न जाने क्यूँ हमें आँसू बहाना नहीं आता,
न जाने क्यूँ हाले दिल बताना नहीं आता,
क्यूँ सब दोस्त बिछड़ गए हमसे,
शायद हमें ही साथ निभाना नहीं आता…

11. नसीब मेरा मुझसे क्यों खफा हो जाता है,
अपना जिसको भी मानो बेवफा हो जाता है,
क्यों ना हो शिकायत मेरी नजरों को रात से,
सपना पूरा होता नहीं और सवेरा हो जाता है…

12. मुस्कुराने की आदत भी,
कितनी महंगी पड़ी हमको,
उसने छोड़ दिया कहकर,
तुम तो अकेले भी खुश रह लेते हो…

13. जिस दिन चला गया मैं,
अपनी राह बदलकर… वादा करता हूँ,
फिर कभी पलटकर भी नहीं देखूंगा…

14. झूटी मोहब्बत वफ़ा के वादे… साथ निभाने की कसमे,
कितना कुछ करते है लोग,
सिर्फ वक्त गुजारने के लिए…!

15. कदम यूं ही डगमगा गए रास्ते में,
वैसे सम्भलना हम भी जानते थे,
ठोकर भी लगी तो उसी पत्थर से,
जिसे हम अपना मानते थे…

16. आईने के सामने खड़े होकर खुद से,
माफ़ी मांग ली मैंने,
सबसे ज्यादा खुद का दिल दुखाया है,
औरों को खुश करने में…!

17. अपना बनाकर भुला रहा है कोई,
ख्वाब दिखा कर रुला रहा है कोई,
उसकी मौजूदगी से चलती है मेरी साँसे,
ये जानते हुए भी दूर जा रहा है कोई…

18. इंतजार की घड़ियाँ अब ख़त्म हो गई है,
अकेले रहने की आदत हमे हो गई है,
न करेंगे कभी हम शिकायत तुझसे,
क्योंकि तन्हाइयों से अब हमे मोहोब्बत हो गई है…

19. कहते है की बिना मेहनत किये,
कुछ पा नहीं सकते,
ना जाने गम पाने के लिए,
कौन सी मेहनत कर ली मैंने…

20. वक्त ने हमको चुप रहना सिखा दिया,
और हालातों ने सब कुछ सहना सिखा दिया,
अब किसी की आस नहीं ज़िन्दगी में,
इन तन्हाइयों ने हमे अकेले रहना सिखा दिया…

21. भूखा पेट,
खाली जेब,
और झूठा प्रेम,
इंसान को जीवन में,
बहुत कुछ सीखा जाता है…

22. अहसास बहुत होगा जब छोड़ के जायेंगे,
रोयेंगे बहुत मगर आँसू नहीं आएंगे,
जब साथ ना दे कोई तो आवाज हमें देना,
आसमा पर भी होंगे तो लौट आएंगे…

23. जब टूटेगा तुम्हारा दिल तो ये फरियाद करोगे,
अगर हम ना रहे तो हमें याद बहुत करोगे,
आज कह दिया तुमने की वक्त नहीं है तुम्हारे पास,
वो दिन भी आएगा जब इस वक्त को याद करोगे…

24. गलती तेरी नहीं की तूने मुझे धोखा दिया,
गलती तो मेरी थी जो मैंने तुझे मौका दिया…

25. अगर वह खुश है देखकर आँसु मेरी आँखों में,
तो रब की कसम हम मुस्कुराना छोड़ देंगे,
तड़पते रहेंगे उसे देखने के लिए,
लेकिन उस की तरफ नजर उठाना छोड़ देंगे…

26. छोड़ दिया है किस्मत की लकीरों पर यकीन करना.. जब लोग बदल सकते है तो,
किस्मत क्या चीज है…

27. दिल गुमसुम,
जुबान खामोश,
ये आँखे आज नम क्यों है,
जो कभी अपना हुआ ही नहीं,
उसे खोने का गम क्यों है…

28. मेरी पागल सी मोहब्बत तुम्हे,
उस वक़्त बहुत याद आएगी,
जब तुम्हे हँसाने वाले कम,
और रुलाने वाले ज़्यादा मिलेंगे…!!

29. बड़े सुकून से वो रहती है आज कल मेरे बिना.. जैसे किसी उलझन से छुटकारा मिल गया हो उसे…

30. एक दिन तुझे भी मिलेगा तेरे जैसा,
तब तुझे एहसास होगा के दिल का दर्द क्या होता है..!!

Breakup Shayari For Girlfriend

31. अपनी मोहोब्बत पर इस कदर यकीन है,
मुझे की जो मेरा हो गया वो,
फिर किसी और का हो नहीं सकता…

32. वो पत्थर कहा मिलता है,
बताना जरा ए दोस्त,
जिसे लोग दिल पर रखकर,
एक दूसरे को भूल जाते है…

33. तरसते थे जो हमसे मिलने को कभी,
न जाने क्यों आज मेरे साये से भी वो कतराते है,
हम भी वही है दिल भी वही है,
न जाने क्यों आज लोग बदल गए है…

34. वो किसी के खातिर हमे भूल भी जाये तो कोई बात नहीं,
हम भी तो भूल गए थे,
सारा जहा उनके खातिर…

35. मै अपनी तारीफ तो खुद ही करता हूँ,
क्योकि मेरी बुराई के लिए तो पूरा जमाना तैयार बैठा है…

36. किसी को तुम दिल से चाहो,
और वो तुम्हारी कदर न करे,
वह उसकी बदनसीबी है,
तुम्हारी नहीं…

37. दिल की आवाज को इजहार कहते है,
झुकी निगाहों को इकरार कहते है,
सिर्फ पाने का नाम इश्क़ नही होता,
कुछ खोने को भी प्यार कहते है…

38. कभी करते है जिंदगी की तमन्ना,
कभी मौत का इंतजार करते है,
वह लोग हमसे क्यों दूर रहते है,
जिन्हें हम जिंदगी से भी ज्यादा प्यार करते…

39. ये दर्द का तूफान गुजरता क्यो नही,
दिल टूट गया है तो बिखरता क्यो नही,
एक ही शख्स को चाहता है क्यो इतना,
जालिम कोई दूसरा इस दिल मे उतरता क्यो नही

40. मुझे भुलाकर वो खुश है तो शिकायत कैसी,
और मै उसे खुश भी ना देखू तो मोहब्बत कैसी…

41. बार बार जिंदगी को आजमाया है हमने,
हर पल हर लम्हा सिर्फ गम पाया है हमने,
दिल के टुकड़े उसी ने किये है हमारे,
दिल की गहराईयों मे जिनको बसाया है हमने…

42. आज वो अपने होकर भी बेगाने लगे,
करीब होकर भी दूर लगने लगे,
एक आह पे गिरते थे जिन के हजारों आँसू,
आज वो मेरे जख्मो पे मुस्कराने लगे…

43. जख्म ऎसा दिया की कोई दवा काम नही आयी,
आग ऎसी लगाई की पानी से भी बुझ ना पायी,
आज भी रोते है हम उनकी याद मे,
जो छोडकर चले गये और उन्हे हमारी याद तक ना आयी…

44. मेरे दिल को ऎसा दर्द मिला जिसकी कोई दवा नही,
खुश हूँ मै हमेशा की मुझे उस से कोई गिला नही,
और कितने आँसू बहावु मै उसके लिये,
जिसको खुदा ने मेरे तकदीर मे लिखा ही नही…

45. जब से आप गये हो मेरी दुनिया उजड गयी,
तुम्हारे बिना ऎसा लगा दिल से धडकन बिछड गयी,
आपका क्या है आपको तो कोई और मिल जायेंगे,
मगर हम तो आपके इश्क मे जीते जी मर जायेंगे…

46. हर धडकन मे एक राज होता है,
बात को बताने का भी एक अंदाज होता है,
जब तक ना लगे ठोकर बेवफाई की,
हर किसी को अपने प्यार पर नाज होता है…

47. किसी की याद मेरे आस पास रहती है,
बहुत दिनों से तबियत उदास रहती है,
बिछड गया है मगर दिल ये मानता ही नही,
ना जाने क्यों तेरे मिलने की आस अब भी रहती है…

48. दिल से दूर जिसे हम कर ना सके,
पास भी कभी उन्हे हम पा ना सके,
मिटा दिया प्यार जिसने हमारा दिल से,
हम उनका नाम लिखकर भी मिटा ना सके…

49. परायों से दोस्ती की उम्मीद नही होती,
मर जाने के बाद कोई ख्वाहीश नही होती,
कही एक प्यारा सा दिल टूटा होगा इस दुनिया मे,
वरना निगाहोंसे से आँसुओं की बरसात नही होती…

50. जो नही आता उसका इंतजार क्यों होता है,
किसी के लिये अपना ये हाल क्यों होता है,
वैसे तो इस दुनिया मे काफी चीजे प्यारी है,
जो नही मिलता उसी से प्यार क्यों होता है…

51. ठुकरा दे कोई तो दिल टूट जाता है,
टूट जाती है उम्मीदे जब कोई अपना समझ नही पाता है,
सच कहते है दुनिया वाले इंसान सबसे जीत कर अंत मे अपनों से हार जाता है…

52. जुबान खामोश और आँखों मे नमी होगी,
यही बस मेरी एक दास्तान ए जिंदगी होगी,
वैसे तो हर जख्म भर जायेगी,
कैसे भरेगी वह जगह जहाँ तेरी कमी होगी…

53. प्यार उसको मिलता है जिसकी तकदीर होती है,
बहुत कम हाँथो मे ये लकीर होती है,
कभी जुदा ना हो प्यार किसी का,
कसम खुदा की बहुत तकलीफ होती है…

54. दिल तो कहता है की,
छोड जाऊ ये दुनिया हमेशा के लिये,
फिर खयाल आता है,
की वो नफरत किससे करेंगे,
मेरे जाने के बाद…

55. काश वो नगमे हमे सुनाये ना होते,
आज उनको सुन के आँसू आये ना होते,
अगर इस तरह हमे भूल ही जाना था,
तो इतनी गहराई से दिल मे समाये ना होते…

56. हमने कभी किसी को आज़माया नहीं,
जितना प्यार दिया उतना कभी पाया नहीं,
किसी को हमारी भी कमी महसूस हो,
शायद ऐसा खुदा ने हमें बनाया नहीं…

57. इतना रुलाया किसी ने मुस्कुराना भूल गये,
दिल तोडके दिल लगाना भूल गये,
दुनिया ने इतने फरेब दिये रिश्तों के नाम पर,
अब किसी को अपना बनाना भूल गये…

58. उदास हूँ पर तुझसे नाराज नही,
तेरे दिल में हूँ पर तेरे पास नही,
झूठ कहू तो सब कुछ है मेरे पास,
और सच कहू तो तेरे सिवा कुछ खास नही…

59. कब तक रहोगे आखिर यूँ दूर दूर हम से,
मिलना पडेगा आखिर एक दिन जरूर हमसे,
दामन बिछानेवाले ये बेरुखी है कैसी,
कह दो अगर हुआ है कोई कसूर हमसे,
हम छोड़ देंगे तुमसे यूँ बात-चित करना,
तुम पुँछते फिरोगे अपना कसूर हमसे…

60. क्यों इतने करीब आ जाता है कोई,
क्यों मोहब्बत का एहसास दिलाता है कोई,
जब आदत सी हो जाती है दिल को किसी की,
तो क्यों हमे तनहा छोड़ कर चला जाता है कोई…

Breakup Sad Shayari

61. मोहब्बत करो तो इतनी शिद्दत से.. . . . . की वो छोड़ भी जाये,
किसी और का ना हो पाए…

62. हम तो तेरे दिल की महफिल सजाने आये थे,
तेरी कसम तुम्हे अपना बनाने आये थे,
किस बात की सजा दी तूने हमको,
बेवफा हम तो तेरे दर्द को अपनाने आये थे…

63. मेरे दिल को अब किसी से गिला नही,
मन से जिसे चाहा वो मिला नही,
बदनसीबी कहू या वक्त की बेवफाई,
अँधेरे में एक दीपक मिला वो भी जला नही…

64. मुझसे पूँछो की क्या होता है हर पल बिताना,
बडी तकलीफ होती है इस दिल को समझाना,
दोस्त जिंदगी तो ऐसी ही गुजर जायेगी,
पर बहुत मुश्किल होता है कुछ लोग को भूल पाना…

65. वो मुझसे दूर रहकर खुश है,
तो रहने दो उसे,
मुझे चाहत से ज्यादा उसका मुस्कुराना पसंद है…

66. जिंदगी की राहो मे इश्क ना मिले,
इस बेदर्द जमाने से कुछ ना मिले,
हम गम क्यो करे की वो हमे ना मिले,
अरे गम तो वो करे जिन्हें हम ना मिले…

67. खयालों मे आता है जब उसका चेहरा,
तो लबो पर अक्सर फरयाद आती है,
हम भूल जाते है उसके सारे सितम जब उसकी थोडी सी मोहब्बत याद आती है…

68. दिल मे तमन्नाओं को दबाना सिख लिया,
गम को आँखों मे छिपाना सिख लिया,
मेरे चेहरे से कही कोई बात जाहिर ना हो,
छुपा के दर्द को हमने मुस्कुराना सिख लिया…

69. ना दिल से होता है,
ना दिमाग से होता है,
ये प्यार तो इत्तेफ़ाक़ से होता है,
पर प्यार करके प्यार ही मिले,
ये इत्तेफ़ाक़ भी किसी-किसी के साथ ही होता है ।

70. आँसुओं तले मेरे सारे अरमान बह गए,
जिनसे उम्मीद लगाए बैठे थे वही बेवफा हो गए,
थी हमारी जिन चिरागों से उजाले की चाह,
वो चिराग न जाने किन अंधेरों में खो गए…

71. हमने भी किसी से प्यार किया था,
हाथों में फूल लेकर इंतज़ार किया था,
भूल उनकी नहीं भूल तो हमारी थी.. क्यों की उन्होंने नहीं,
हमने उनसे प्यार किया था..!!

72. कोई अच्छा लगे तो उनसे प्यार मत करना,
उनके लिए अपनी नींदे बेकरार मत करना,
दो दिन तो आएंगे खुशी से मिलने,
तीसरे दिन कहेंगे इंतजार मत करना…

73. ना वो सपना देखो जो टूट जाये,
ना वो हाथ थामो जो छूट जाये,
मत आने दो किसी को इतना करीब की,
उसके दूर जाने से इंसान खुद से रूठ जाये…

74. हमे भी प्यार करने का खयाल आया,
जब भी ये खयाल आया खुद को अकेला पाया,
ढूंढते रहे इस दुनिया मे हमसफर,
किसी को धोखेबाज और किसी को बेवफा ही पाया…

75. आज तेरी याद हम सीने से लगा के रोये,
तन्हाई मे तुझे पास बुला के हम रोये,
कही बार पुकारा इस दिल ने तुम्ह,
और हर बार तुम्हे ना पाकर हम रोये…

76. उसकी यादों को किसी कोने मे छुपा नहीं सकती,
उसके चेहरे की मुस्कान कभी भुला नहीं सकती,
मेरा बस चलता तो उसकी हर याद को भूल जाती,
लेकिन इस टूटे दिल को मैं समझा नहीं सकती…

77. आपकी इस दिल्लगी से हम अपना दिल जला बैठे,
जिस पे भरोसा था उसी से धोखा खा बैठे,
प्यार तो सुना था की पागल कर देता है,
पर इस तरह हुआ की हम अपना होश खो बैठे…

78. अगर इतनी ही नफरत है हमसे तो,
दिल से कुछ ऐसी दुआ करो,
की आज ही तुम्हारी दुआ भी पूरी हो जाये,
और हमारी ज़िन्दगी भी…!!

79. दिल को न जाने क्यों तोडा उसने,
बिच राह में ही साथ छोड़ा उसने,
जब ऐसे ही जाना था उनको,
तो फिर ये रिश्ता क्यों जोड़ा उसने…

80. मेरी मोहब्बत क्या रंग लायी है,
दूर दूर तक बस तन्हाई है,
हम जिए तो जिए कैसे,
वह क्या तेरी बेवफाई है…!

81. हमने वक़्त से बहुत वफ़ा की,
लेकिन वक़्त हमसे बेवफाई कर गया… कुछ तो हमारा नसीब बुरा था,
कुछ उनका हमसे जी भर गया…

82. बिखरे हुए रिश्ते की कीमत ही क्या,
जब तोड़नेवाला ही न जानता हो,
बेवफा से प्यार की उम्मीद ही क्या,
जब वो निभाना ही न जानता हो…

83. खुदा सलामत रखना उनको,
जो हमसे नफरत करते है,
प्यार न सही नफरत ही सही,
नफरत के बहाने वो हमे याद तो करते है…

84. उसको चाहा दिल-ओ-जान से पर इज़हार करना नही आया,
कट गयी सारी उम्र मगर हमे इश्क़ करना नही आया,
उसने हमसे कुछ माँगा भी तो माँग ली जुदाई,
इश्क़ मे उसके डूबे थे हम इस कदर की हमें इंकार करना नही आया…

85. मैंने कहा उनसे छोड दो या तोड दो मेरे दिलको,
मुस्कुरा कर सितम ढाया उन्होंने,
छोड तो दिया ही है तुमको,
दिल तुम्हारा खुद-ब-खुद टूट जाएगा…!!

86. प्यार किया तो बदनाम हो गए,
चर्चे हमारे सर ए आम हो गए,
ज़ालिम ने दिल भी उसी वक़्त तोडा,
जब हम उसके प्यार के गुलाम हो गए…

87. मेरी रूह मे ना समाते तो भूल जाते तुझे,
तुम इतना पास ना आते तो भूल जाते तुझे,
ये कहते हुए मेरा तुम से कोई ताल्लुक़ नही,
आँखों मे आँसू ना आते तो भूल जाते तुझे…

88. भीड मे थी,
ना रो सकी होगी,
मगर यकीन है सुबह तक ना सो सकी होगी,
वो शख्स जिसे समझने मे मुझे उम्र लगी,
बिछड के मुझसे किसी की ना हो सकी होगी…

89. वफा जिनसे की बेवफा हो गए,
वो वादे मोहब्बत के क्या हो गए,
जो कहते थे हम तो सदा है तुम्हारे,
जमाने मे सब से जिन्हे हम थे प्यारे,
वो ही आज हमसे जुदा हो गए…

90. ए दिल भूलता नही है मोहब्बते उसकी,
पडी हुई थी मुझे कितनी आदते उसकी,
ये मेरा सारा सफर उसकी ख्वाबों मे कटा,
मुझे तो राह दिखाती थी चाहते उसकी…

Shayari On Breakup

91. करोगे याद एक दिन प्यार के जमाने को,
चले जायेंगे जब हम कभी ना वापिस आने को,
करेगा महफिल मे जब जिक्र हमारा कोई,
तुम भी तन्हाई ढूंढोगे आँसू बहाने को…

92. हकीकत ना पूंछ मेरे फ़साने की,
तेरे जाते ही बदल गयी नज़र ज़माने की,
लोग पूछते है मैं खुश क्यों नहीं,
क्या कहूँ आदत थी तेरे संग मुस्कुराने की…

93. पलकों की नमी में छुपा कर सपनो को,
हमने उन्हें जाने की इजाज़त दे दी,
हम टूट कर बिखर गए टुकड़ों में,
और उन्हें मुस्कुराने की इजाज़त दे दी…

94. किसी को युही रुलाया नही करते,
झुठे ख्वाब किसी को दिखाया नही करते,
अगर कोई आपकी जिंदगी मे ख़ास नही है,
तो उसे रह रह कर ये एहसास दिलाया नही करते…

95. लोग कहते है जब कोई अपना दूर चला जाए तो तकलीफ होती है,
परंतु असली तकलीफ वो होती है,
जब कोई अपना पास होकर भी दूरिया बना ले…

96. चाहत पर अब ऐतबार ना रहा,
खुशी क्या है यह एहसास ना रहा,
देखा है इन आँखों ने टूटे सपनों को,
इसलिए अब किसी का इंतजार ना रहा…

97. लोग कहते है किसी के चले जाने से,
जिंदगी अधूरी नही होती,
लेकिन लाखों के मिल जाने से भी तो,
उस एक की कमी पूरी नही होती…

98. खुशी की राह मे गम मिले तो क्या करे,
वफा की राह मे बेवफाई मिले तो क्या करे,
कैसे बचाए जिंदगी को दगाबाजों से,
कोई दिल लगाके दे जाए दगा तो करे…

99. मोहब्बत की दास्तान सुनाने आए है,
तबाह करने के बाद वो प्यार जताने आए है,
आँसू पोंछ लिए थे हमने कब के,
मगर वो फिर से आज हमे रुलाने आए है…

100. वो मोहब्बत भी तेरी थी,
वो शरारत भी तेरी थी,
अगर कुछ बेवफाई थी,
तो वो बेवफाई भी तेरी थी,
हम छोड गए तेरा शहर,
तो वो हिदायत भी तेरी थी,
आखिर हम करते तो किससे करते तुम्हारी शिकायत,
वो शहर भी तुम्हारा था और अदालत भी तुम्हारी थी…

101. हर ज़ख़्म किसी ठोकर की मेहरबानी है,
मेरी ज़िन्दगी एक किस्सा एक कहानी है,
मिटा देते इस दर्द को दिल से,
पर ये दर्द भी तो किसी की आखरी निशानी है…!!

102. दरिया की देहलीज़ पे बैठी सोच रही है ये आँखें..!! कितना वक़्त लगेगा आखिर सारे ख्वाब बहने में..!!

103. ठुकराकर उसने मुझे कहा की मुस्कुराओ,
मैंने मुस्कुरा दिया,
आखिर सवाल उसकी ख़ुशी का था,
मैंने खोया वह जो मेरा नहीं था,
मगर उसने खोया वह जो उसी का था…

105. किस्मत ने जैसा चाहा वैसे ढल गए हम,
बहुत संभल के चले फिर भी फिसल गए हम,
किसी ने विश्वास तोडा तो किसी ने दिल,
और लोगों को लगा की बदल गए हम…

106. यदि कोई इंसान बेपनाह मोहब्बत कर सकता है,
तो नफरत भी कर सकता है क्योंकी,
जब एक खुबसूरत आईना टूटता है,
तो वह एक हथियार बन जाता है…

107. वो रो रो कर कहती रही मुझे नफरत है तुमसे,
मगर एक सवाल आज भी परेशान किए हुए है की,
इतनी ही नफरत थी तो वो इतना रोई क्यों…

108. जानकर भी हमे आप जान ना पाए,
आज तक आप हमे पहचान ना पाए,
खुद ही कर ली बेवफाई हमने आपसे,
ताकी आप पर बेवफाई का कोई इल्जाम ना आए…

109. इस दर्द के सिवा मुझे कुछ और क्यों ना मिला,
बेवफाई के सिवा कोई और सिला क्यों नही दिया,
हमने सिर्फ मोहब्बत की थी ए बेवफा,
तुमने तो अपना सब कुछ किसी और को बना लिया…

110. महफील मे हँसना मेरा मिजाज बन गया,
तन्हाई मे रोना एक राज बन गया,
दिल के दर्द को चेहरे से जाहिर ना होने दिया,
यही मेरे जीने का अंदाज बन गया…

111. आँखों मे आँसू आए ना होते,
जो पीछे मुडकर मुस्कुराए ना होते,
उनके जाने के बाद ये गम होता है,
काश वो जिंदगी मे कभी आए ना होते…

112. काँच का तोहफा ना देना कभी,
रूठकर लोग तोड दिया करते है,
जो बहुत अच्छे हो उनसे प्यार मत करना,
अक्सर अच्छे लोग ही दिल तोड दिया करते है…

113. कितना गहरा सच छुपा था उनकी बातों में,
जब वो कहते थे की तुम्हे तो हम अपना बना के ही छोड़ेंगे,
अपना भी बनाया……….और छोड़ भी दिया…

114. रास्ता इतना दुश्वार था,
बस मुझे मेरे प्यार पर विश्वास न था,
तू ही चल न सका मेरे साथ,
हमे तो जान देने से भी इंकार न था…

115. हर दिल में दर्द छुपा होता है,
बयाँ करने का अंदाज़ जुदा होता है,
कोई अश्कों से बहा देता है और,
किसी की हँसी में भी दर्द छुपा होता है…

116. बडी शिद्दत से कोशिश कर रहा हुँ,
अब मै तुम्हे भूलने की,
कभी बहुत दिल से दुवा करता था,
तुम्हे अपना बनाने की…

117. मौत मांगते है तो जिंदगी खफा हो जाती है,
जहर लेते है तो वह भी दवा हो जाती है,
तु ही बता ए दोस्त क्या करू,
जिसको भी चाहा वो बेवफा हो जाती है…

118. दिल से तेरी याद को जुदा तो नही किया,
रखा जो तुझे याद बुरा तो नही किया,
हम से लोग है नाराज किस लिए,
हम ने कभी जानकर किसी को खफा नही किया…

119. साँस थम जाती है पर जान नही जाती,
दर्द होता है पर आवाज नही आती,
अजीब लोग है इस जमाने मे ए दोस्त,
कोई भूल नही पाता और किसी को याद नही आती…

120. हर सीने मे एक दिल होता है,
हर दिल मे किसी का दर्द होता है,
ये दर्द सभी का अजीब होता है,
क्योंकी ये दर्द देनेवाला दिल के सबसे करीब होता है…

My Breakup Shayari

121. बडी हिम्मत दी है उनकी जुदाई ने,
ना ही किसी को खोने का डर है,
ना ही किसी को पाने की चाह…

122. कौन सा जख्म था जो ताजा ना था,
इतना गम मिलेगा अंदाजा ना था,
आपकी झील सी आँखों का क्या कसुर,
डूबनेवाले को ही गहराई का अंदाजा ना था…

123. मैंने ज़िन्दगी से कुछ नहीं माँगा तेरे सिवा,
और ज़िन्दगी ने मुझे सब कुछ दिया तेरे सिवा..!!

124. किसी ने हमे रुलाया तो क्या बुरा किया,
दिल को दुखाया तो क्या बुरा किया,
हम तो पहले से ही तनहा थे,
किसी ने एहसास दिलाया तो क्या बुरा किया…

125. कब साथ निभाते है लोग,
आसुओं की तरह बदल जाते है लोग,
वो जमाना और था लोग रोते थे गैरों के लिए,
आज तो अपनों को रुलाकर मुस्कुराते है लोग…

126. दिल के दर्द को दिल तोडनेवाले क्या जाने,
प्यार की रस्मो को ये जमानेवाले क्या जाने,
होती है कितनी तकलीफ कबर के निचे,
ये उपर से फूल चढानेवाले क्या जाने…

127. हर पल दिल मे एक ही शोर है,
घना अंधेरा मेरे चारो और है,
तेरे दर्द देने की एक ही वजह रही होगी,
तेरा मेरे सिवा भी कोई और है…

128. रह ना पाओगे भुलाकर देख लो,
यकीन ना आए तो आजमाकर देख लो,
हर जगह महसूस होगी मेरी कमी,
अपनी मेहफिल को कितना भी सजाकर देख लो…

129. इस जमाने मे कोई किसी का नही होता,
जो प्यार करता है वो जिंदगी भर रोता है,
जिसे चाहा था मैने अपना खुदा बनाके,
वो आज कहता है मुझे,
खुदा कभी किसी एक का नही होता…

130. जख्म जब मेरे सिने के भर जाएंगे,
आँसू भी मोती बनकर बिखर जाएंगे,
ये मत पूछना किस किस ने धोका दिया,
वरना कुछ अपनों के चेहरे उतर जाएंगे…

131. मत कर इतनी मोहब्बत ए दिल,
प्यार का दर्द सह ना पायेगा,
टूट जायेगा एक दिन अपनों के हाथ से,
किसने तोडा ये भी किसी से कह ना पायेगा…

132. सबने चाहा की उसे हम ना मिले,
हमने चाहा की उसे गम ना मिले,
अगर खुशी मिलती है उन्हे हमसे जुदा होके,
तो दुवा है की उन्हे हम ना मिले…

133. मेरे दिल की मजबूरी को कोई इल्जाम ना दे,
मुझे याद रख बेशक मेरा नाम ना ले,
तेरा वेहम है की मैने भुला दिया तुझे,
मेरी एक सांस ऎसी नही जो तेरा नाम ना ले…

134. खुदा अपनी खुदाई हर लम्हा दिखाता है,
तुम प्यार करो इसलिए दिल बनाता है,
प्यार की गहराइयों मे कहा तक डूबे हो ये देखने के लिए जुदा करके आजमाता है…

135. पहले उसने कहा की दुनिया प्यार से चलती है,
फिर कहा की दुनिया दोस्ती से चलती है,
लेकीन मैंने जब सब आज़माया तो पाया,
की दुनिया तो बस मतलब से चलती है…

136. पास आकर सभी दूर चले जाते है,
अकेले थे हम अकेले ही रह जाते है,
इस दिल का दर्द दिखाए किसे,
मरहम लगानेवाले ही जख्म दे जाते है…

137. कौन किसे दिल मे जगह देता है,
पेड भी सूखे पत्ते गिरा देता है,
वाकिफ है हम दुनिया के रिवाजों से,
दिल भर जाए तो हर कोई ठुकरा देता है…

138. सुना है प्यार करनेवाले अजीब होते है,
खुशी के बदले गम नसीब होते है,
मेरे दोस्त मोहब्बत ना करना कभी,
क्योंकी प्यार करनेवाले बडे बदनसीब होते है…

139. तेरे बिना मै यह दुनिया छोड तो दू,
पर उसका दिल कैसे दुखा दू,
जो रोज दरवाजे पर खडी कहती है,
बेटा घर जल्दी आ जाना…

140. शीशा और रिश्ता दोनो ही बडे नाजुक होते है,
दोनो में सिर्फ एक ही फर्क है,
शीशा गलती से टूट जाता है,
और रिश्ता गलतफहमी से टूट जाता है…

141. ना दर्द ने किसी को सताया होता,
ना आँखों ने किसी को रुलाया होता,
खुशी ही खुशी होती हर किसी के पास,
अगर बनानेवाले ने दिल ही ना बनाया होता…

142. कदर करनी है तो जीते जी करो,
अरथी उठाते वक्त तो नफरत करनेवाले भी रो पडते है…

143. हमे तो प्यार मे सिर्फ गम नसीब होते है,
जिसे अपना बनाना चाहा,
वो गैरों के करीब होते है,
प्यार मे मिली हो वफा जिसे ऐ यारो,
वो लोग भी कितने खुश नसीब होते है…

144. दिल तोडके जाने वाले सुन‚ मुझे तुझसे मोहब्बत आज भी है,
तुझे मेरी जरूरत नही तो क्या‚ मुझे तेरी जरूरत आज भी है…

145. जीते थे कभी हम भी शान से,
महक उठी थी फिजा किसीके नाम से,
पर गुजरे है हम कुछ ऎसे मुकाम से,
के नफरत सी हो गई है मोहब्बत के नाम से…

146. यकीन बनके लोग जिंदगी मे आते है,
ख्वाब बनके आँखों मे समा जाते है,
पहले तो ये यकीन दिलाते है की वो हमारे है,
फिर न जाने क्यों तनहा छोड जाते है…

147. धोखा दिया था जब तूने मुझे,
जिंदगीसे मै नाराज था,
सोचा की दिल से तुझे निकाल दू,
मगर कंबख्त दिल भी तेरे पास था…

148. प्यार किसी से जो करोगे रुसवाई ही मिलेगी,
वफा कर लो चाहे जितनी बेवफाई ही मिलेगी,
जितना भी किसी को अपना बना लो,
जब आँख खुलेगी तन्हाई ही मिलेगी…

149. मिलना इत्तेफाक था बिछडना नसीब था,
वो इतना दूर हो गया जितना वो मेरे करीब था,
हम उनको देखने के लिए तरस गए,
जिसकी हथेली पे हमारा नसीब था…

150. प्यार मे कोई तो दिल तोड देता है,
दोस्ती मे कोई तो भरोसा तोड देता है,
जिंदगी जीना तो कोई गुलाब से सीखे,
जो खुद टूट कर दो दिलो को जोड देता है…

Breakup Shayari Boy

151. मुझे कोई फर्क नही पडता,
तुम मुझसे प्यार करते हो या नफरत,
अगर प्यार करते हो तो मै तुम्हारे दिल मे हुँ,
और नफरत करते हो तो दिमाग मे हुँ…

152. ना कर तमन्ना तू किसीको पाने की,
बडी बेदर्द निगाहे है इस जमाने की,
खुद को बनाले काबिल इस कदर की,
रखे लोग तमन्ना सिर्फ तुझे पाने की…

153. किसी से सिर्फ उतना ही दूर होना,
की उसे आपकी एहमीयत का एहसास हो जाये,
लेकीन कभी इतना भी दूर मत होना,
की वो आपके बिना जीना सीख जाये…

154. जिंदगी हमारी युही सितम हो गई,
खुशी ना जाने कहा दफन हो गई,
लिखी खुदा ने मोहब्बत सबकी तकदीर मे,
जब हमारी बारी आयी तो स्याही खत्म हो गई…

155. जिंदगी ने सवाल बदल डाले,
वक्त ने हालत बदल डाले,
हम तो आज भी वही है जहाँ कल थे,
बस उन्होंने अपने जज्बात बदल डाले…

156. जरुरी नही की इंसान प्यार की मुरत हो,
सुंदर और बेहद खुबसुरत हो,
अच्छा तो वही इंसान है जो तब आपके साथ हो,
जब आपको उसकी जरुरत हो…

157. मुझे छोडकर वो खुश है,
तो शिकायत कैसी,
अब मै उन्हें खुश भी न देखू,
तो मोहब्बत कैसी…

158. जिंदगी सुंदर है पर जीना नही आता,
हर चीज मे नशा है पर पीना नही आता,
सब मेरे बगैर जी सकते है,
बस मुझे ही किसी के बगैर जीना नही आता…

159. बिना दर्द के आँसू बहाये नही जाते,
बिना प्यार के रिश्ते निभाए नही जाते,
ज़िंदगी मे एक बात याद रखना,
किसी को रुलाकर अपने सपने सजाये नही जाते…

160. जिस के लिए सब कुछ लूटा दिया हमने,
वो कहते है उनको भुला दिया हमने,
गए थे हम उनके आँसू पोछने,
इलजाम दे दिया की उनको रुला दिया हमने…

161. हर मुलाकात पर वक्त का तकाज़ा हुआ,
हर याद पे दिल का दर्द ताजा हुआ,
सुनी थी सिर्फ हमने गज़लों मे जुदाई की बातें,
अब खुद पे बीती तो हकीकत का अंदाजा हुआ…

162. नजर से दुर है दिल से दुर मत करना,
हम जैसे है वैसे ही कबूल करना,
हम मे लाख बुराइयाँ सही,
इन्ही बुराइयों के बहाने हमे याद जरूर करना…

163. दिल तोडने वालो को सजा क्यो नही मिलती,
हर किसी को प्यार मे सफलता क्यो नही मिलती,
लोग कहते है इश्क तो एक बिमारी है,
तो फिर मेडीकल स्टोर मे इसकी दवा क्यो नही मिलती…

164. तुम बिन अकेले जीना नही आता,
दर्द जो तुम मुझे देना चाहते हो,
दर्द वो मुझे सहना नही आता,
तुम तो रह लो गे साथ किसी और के,
मगर मुझे किसी और के साथ रहना नही आता…

165. मै इस काबील तो नही की कोई मुझे अपना समझे,
मगर इतना यकीन है,
कोई अफसोस जरूर करेगा मुझे खो देने के बाद…

166. मै वह नही के शादी हो और बदल गया,
मेरा वही मिजाज वही जौक होगा,
शादी से पहले भी मुझे शादी का शौक है,
शादी के बाद भी मुझे शादी का शौक होगा…

167. हर कोई किसी की मजबूरी नही समझता,
दिल से दिल की दुरी नही समझता,
कोई तो किसी के बिना मर मर के जीता है,
और कोई किसी को याद करना भी जरूरी नही समझता…

168. नही रहता कोई शख्स,
अधुरा किसी चीज के पीछे,
वक्त गुजर ही जाता है,
कुछ पा कर भी कुछ खो कर भी…

169. एक अजीब दास्तान है मेरे अफसाने की,
मैने पल पल कोशिश की उसके पास जाने की,
किस्मत थी मेरी या साजिश थी ज़माने की,
दूर हुए इतना जितनी उम्मीद थी करीब आने की…

170. हो सकता है हमने अनजाने में आपको कभी रुला दिया,
आपने दुनिया के कहने पे हमे भुला दिया,
हम तो वैसे भी अकेले थे,
क्या हुआ अगर आपने एहसास दिला दिया…

171. मिल जाए कोई नया तो हमें ना भुला देना,
कोई रुलाए तुम्हे तो हमें याद कर लेना,
दोस्त रहेंगे उमर भर तुम्हारे,
तुम्हारी खुशी ना सही गम ही बांट देना…

172. बेवफा है दुनिया किसी का ऐतबार ना करो,
हर पल देती है धोका किसी से प्यार ना करो,
मिट जाओ बेशक तनहा जी कर,
पर किसी के साथ का इंतजार ना करो…

173. वो शायद इसीलिए रहते है दूर हमसे,
क्योकि उनको अपने हुस्न पर गुरुर होगा,
मगर याद रखना ये दिल तोडने वाले,
की तुमको इसका एहसास जरूर होगा…

174. खफा होने से पहले खता बता देना,
रुलाने से पहले हँसना सिखा देना,
अगर जाना हो कभी हम से दूर आप को,
तो पहले बिना साँस लिए जीना सिखा देना…

175. कैसे भुलाया जाता है दिल से किसी को,
काश ये अदा आप हमे भी सिखा देते,
अगर युही छोड कर जाना था तो कह तो देते,
हम आपकी राहों मे पलके बिछा देते…

176. दिल के सभी हालात मुझे कहने दो,
बहते है अश्क़ तो इन्हे बहने दो बेवफाई शामिल न करो दोस्ती की राहो मे,
कम से कम दोस्ती को तो दोस्ती रहने दो…

177. हसीन चेहरे पर कभी ऐतबार ना करना,
तोड देते है दिल कभी प्यार ना करना,
है गुजारीश दोस्तों से मेरी,
मर जाओगे वह ना आएंगे,
इंतजार मे उनके अपना किमती वक्त बर्बाद ना करना…

178. सुकून अपने दिल का मैने खो दिया,
खुद को तनहाई के समुंदर मे डुबो दिया,
जो था मेरे कभी मुस्कुराने की वजह,
आज उसकी कमी ने मेरी पलकों को भिगो दिया…

179. जिसने हक दिया था मुझे मुस्कुराने का,
उसे शौक हे मुझे अब रुलाने का,
जो लेहरो से छिन कर लाया था किनारो तक,
इन्तज़ार है उसे अब मेरे डुब जाने का…

180. फरेब था उनकी हँसी मे आशिक़ समज बैठे,
मौत को हम अपनी जिंदगी समज बैठे,
ये वक़्त का मजाक था या हमारी बदनसीबी,
उनकी दो बातों को हम मोहब्बत समज बैठे…

Breakup Shayari Download

181. पत्थरों से प्यार किया नादान थे हम,
गलती हमसे हुई क्योकि इंसान थे हम,
आज जिन्हे हमसे नजरे मिलाने में तकलीफ होती है,
कभी उसी शख्स की जान थे हम…

182. जिस दिल मे बसा था प्यार तेरा,
वह दिल तो कब का तोड दिया,
बदनाम ना तुझे होने देंगे,
तेरा नाम भी लेना छोड़ दिया…

183. बिन बताये उसने ना जाने क्यों ये दूरी कर दी,
बिछड़ के उसने मोहब्बत ही अधूरी कर दी,
मेरे मुकद्दर में ग़म आये तो क्या हुआ,
खुदा ने उसकी ख्वाहिश तो पूरी कर दी…

184. तेरी बेवफाई पे भी मुस्कुराते हैं हम,
मुस्कुरा के अपना गम छुपाते हैं हम,
जब कभी अकेले में बात करने का मन करता है तुझसे,
तो तन्हाइयों में बैठकर तेरी यादों को पास बुलाते हैं हम…

185. ज़ख्म मेरा है दर्द मुझको होता है,
इस ज़माने मे कौन किसका होता है,
उन्हे नींद नही आती जो प्यार करता है,
पर जो दिल को तोड़ता है वह चैन से सोता है…

186. गैरों पर मरने की उनकी फितरत हो गयी,
हमारी मोहब्बत उनकी शिकायत हो गयी,
सारी दुनिया को चाहते है वो अपनाना,
बस एक मेरे ही नाम से उन्हे नफरत हो गयी…

187. वो मुझसे बिछड़ कर खुश है तो उसे खुश रहने दे..!!

188. मुझसे मिल कर उसका उदास होना मुझे अच्छा नहीं लगता…!!

189. लोग तो अपना बना कर छोड देते हैं,
कितनी आसानी से गैरों से रिश्ता जोड लेते हैं,
हम एक फूल तक ना तोड सके कभी,
कुछ लोग बेरहमी से दिल तोड देते हैं…

190. धीरे धीरे अब तेरे प्यार का दर्द कम हुआ,
न तेरे आने की ख़ुशी हुई और न जाने का गम हुआ,
जब लोग मुझसे पूछते हैं हमारी दोस्ती की दास्तान,
मैं कह देता हूँ की वो एक फ़साना था जो अब ख़त्म हुआ…

191. कुछ नही बदला उसके जाने के बाद इस जिंदगी में,
ऐ दोस्तों, बस कल जिस जगह दिल हुआ करता था आज वहा दर्द होता है..!!

192. क्या पता था प्यार करके दिल तोड़ जाएगी,
दिल में प्यार भर के मुह मोड़ जाएगी,
ऐ बेवफा… तू जिससे भी दिल लगाएगी देखना कभी चैन की साँस ना ले पायेगी.

193. परवाह करनेवाले अक्सर रुला जाते है,
अपना कहकर पराया कर जाते है,
वफ़ा जितनी भी करो कोई फर्क नहीं,
“मुझे मत छोड़ना” कहकर खुद छोड़ जाते है|

194. तन्हाई अक्सर पूछती हे हमसे,
क्या आज भी इंतजार हे उसके लौट आने का,
ये दिल मुकुर के कहता हे,
मुझे अब तक यकीन नहीं उसके चले जाने का…

195. तन्हाइयो में रोने का मजा कुछ और है,
दिलों के टुटने की वजह कुछ और है,
ना आँसु ना मौत ना ज़िंदगी,
प्यार करने वालों की सजा ही कुछ और है…

196. मुझ को अब तुझ से भी मोहब्बत नहीं रही,
ऐ ज़िंदगी तेरी भी मुझे ज़रूरत नहीं रही,
बुझ गये अब उस के इंतेज़ार के वो जलते दिए,
कहीं भी आस-पास उस की आहट नहीं रही|

Also check:

Keep visiting our site for further more updates and do not forget to follow us on Facebook & Twitter.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Status Quotes & Messages for Happy Life

40 Happy Life Status, Quotes & Messages

0
We bring you the best collection of happy life status, quotes & messages. Send these messages and status to your friends & family. Status Quotes...